बाजार से लौटते वक्त युवती को चाकू सटाकर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म ,दुबौलिया पुलिस कर रही विवेचना

 




बस्ती । दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवती ने चाकू सटाकर, जान से मारने की धमकी देते हुए एक युवक पर जबरदस्ती बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए चिलमा बाजार गई थी। बाजार से वह पैदल घर जाने के लिए निकली कि पीछे से मोटर साईकिल से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे पूछा कि कहां जाना है, जब उसने अपने गांव का नाम बताया तो उसने कहा कि वह भी उसके गांव के पास के गांव का निवासी है और उसे और उसके परिवार वालों को जानता, पहचानता है। नाम पूछने पर उसने अपना नाम धीरज गुप्ता बताया। उस पर विश्वास करके वह उसकी मोटर साईकिल पर बैठ गई। मौका पाकर सुनसान जगह पर आरोपी ने गाड़ी रोक कर उसे अपनी ओर खींच लिया, विरोध करने पर मुंह दबाकर पेट पर चाकू सटा दिया, गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। धमकी दी कि यदि इस बारे में कहीं कोई शिकायत किया तो तुम्हारे पूरे परिवार की हत्या कर दूंगा। मामला दो साल पुराना 19 नवम्बर 2022 का है। मामले में दो वर्श बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी धीरज गुप्ता, उसकी मां और भाभी के खिलाफ अज्ञात नाम से आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।




Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग