बी.डी. ग्लोबल एकेडमी बेइली में सांसद रामप्रसाद चौधरी ने दीप जलाकर स्पोर्ट वीक का किया उद्घाटन

 


बस्ती। कलवारी रोड पर अक्सड़ा बेइली में स्थित बी.डी. ग्लोबल एकेडमी में शुक्रवार को मुख्य अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी ने दीप जलाकर स्पोर्ट वीक का उद्घाटन किया। उन्होने मशाल जलाकर एकेडमी के कैप्टेन को सौंपा, जो अन्य प्रतिभागियों के हाथों खेल के मैदान का भ्रमण कर पुनः उनके हाथों में सौंपा गया। सांसद ने कहा ग्रामीण इलाके में इतनी अच्छी सुविधायें और पठन पाठन का माहौल कोई दृढ़ इच्छाशक्ति वाला ही दे सकता है।


उन्होने छात्र छात्राओं का उत्साह बढाते हुये कहा कि खेल के क्षेत्र में भी देश प्रदेश में कामयाबी का परचम फहराया जा सकता है। उन्होने अध्यापक अध्यापिकाओं का आवाह्न करते हुये कहा इंग्लिश मीडियम शिक्षा देने के साथ ही बच्चों को इतिहास, भूगोल, विज्ञान व गणित में भी निपुण बनायें। उन्होने एकेडमी के प्रबंधक व उनकी कमेटी तथा छात्र छात्राओं को आयोजन की शुभकामनायें दिया। इससे पहले एकेडमी के डायरेक्टर इंजी. श्यामलाल चौधरी ने उनको माला पहनाकर व अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंजी. विक्रम चौधरी, अमित चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, सुरेश चौधरी, प्रेमशंकर लाल, नईम खान, प्रशान्त कुमार चौधरी, बबलू सिंह, गुड्डू चौधरी, अद्या प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य डा. अतु त्रिपाठी, शादाब अहमद, जगराम यादव तथा अर्चना पाण्डेय आदि का योगदान रहा।




Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग