आईपीएस दिनेश कुमार पी. बने बस्ती मंडल के नव नियुक्त ड़ीआईजी
बस्ती। 2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर दिनेश कुमार पी. के 14 साल के इस पुलिस कार्यकाल में दो दर्जन से अधिक बार तबादले हुए हैं, जिनमें से वह एक दर्जन से अधिक बार जिलों के पुलिस कप्तान रहे हैं। आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार पी सहारनपुर रेंज के दो जिलों यानि शामली और सहारनपुर में भी कप्तान रह चुके हैं। आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार पी. ने जिलों में गुडवर्क कर अपनी अमिट छाप छोड़ने का कार्य किया है।उनकी नेतृत्व क्षमता और गुडवर्क के लिए उनकी पहचान बनी है।
दिनेश कुमार पी. का जन्म 1 मार्च 1986 को तमिलनाडु के सेलम जिले में हुआ उन्होंने कृषि विज्ञान में स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की पढ़ाई की और 2009 में सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए।आईपीएस दिनेश कुमार पी ने सहारनपुर, शामली, गोरखपुर, झांसी, पीलीभीत, हमीरपुर, जौनपुर, और कन्नौज जैसे जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में काम किया है। सहारनपुर में उनका 20 महीने का कार्यकाल सबसे लंबा और प्रभावशाली रहा, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में कई ऐतिहासिक कदम उठाए
– प्रमुख उपलब्धियां और गुडवर्क्स
सहारनपुर में 41 लाख रुपये की डकैती का खुलासा कर उन्होंने पुलिसिंग में अपनी दक्षता का परिचय दिया। उनके इस कार्य को तत्कालीन डीजीपी ओ.पी. सिंह ने सम्मानित किया। गोरखपुर में उन्होंने एक अंतर्राज्यीय गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो फिंगरप्रिंट क्लोन का उपयोग कर बैंक खातों से पैसे निकालते थे। उनके कब्जे से 9.10 लाख रुपये की नकदी समेत अत्याधुनिक उपकरण जब्त किए गए। झांसी में दुराचार और लूट के मामले में केवल 8 घंटे के भीतर 8 आरोपियों की गिरफ्तारी ने उनकी टीम की कुशलता को प्रदर्शित किया। पश्चिमी यूपी के शामली में पुलिसकर्मियों पर हमला और रायफल लूटने की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसा।
कानपुर में अपहरण और फिरौती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपये की नकदी बरामद की।हाल ही में आईपीएस दिनेश कुमार पी. को डीआईजी के पद पर पदोन्नति मिली है। वर्तमान में वे गाजियाबाद में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे।दिनेश कुमार पी. जैसे अधिकारी न केवल अपनी पेशेवर दक्षता से पुलिसिंग का चेहरा बदल रहे हैं, बल्कि नए अधिकारियों के लिए प्रेरणा भी हैं। उनके द्वारा किए गए गुडवर्क ने अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास कायम किया है।

Comments