विश्व हिंदू संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सीओ सदर को सौंपा पत्र सौंपकर किया कार्यवाही की मांग कहा कि रूधौली पुलिस की निष्क्रियता से गई नाबालिक पीड़िता की जान, आत्महत्या ,बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव देने का आरोपी नफीस खान को छोड़कर बाकी आरोपी घूम रहे हैं

  




गुरूवार को रूधौली थाना क्षेत्र की अठदेउरा निवासिनी संगीता पत्नी राजेश कुमार निषाद ने विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र सीओ सदर को सौंप कर किया कार्यवाही की मांग 

   संगीता देवी की नाबालिग पुत्री अनुराधा के साथ यौन हिंसा, उत्पीड़न, शादी के लिये नाजायज दबाव और धर्म परिवर्तन, बलात्कार के मामले में नये सिरे से विवेचना करके दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते न्याय दिलाया जाय। मामले की सूचना पूर्व में रूधौली पुलिस को दिया गया था किन्तु पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई, इसका परिणाम ये हुआ कि अनुराधा ने 14 दिसम्बर को उत्पीड़न से ऊब कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केवल परसादमया निवासी नफीस खान उर्फ बाबू खान को गिरफ्तार किया है और शेष खुले आम घूम रहे हैं

ज्ञापन देने के बाद विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यदि रूधौली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों के विरूद्ध समय से कार्यवाही किया होता तो नाबालिग अनुराधा की जान बचायी जा सकती थी। व्यवस्था से हारकर अनुराधा ने आत्महत्या कर लिया। 

रूधौली पुलिस अब मामले में लीपापोती करने में जुटी हुई है। विश्वहिन्दू महासंघ अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री कुलदीप मिश्रा ने कहा कि कि अनुराधा के आत्महत्या मामले की नये सिरे से जांच कर परसादमया निवासी नफीस खान उर्फ बाबू खान और अन्य जिम्मेदारों के विरूद्ध समुचित कार्यवाही करते हुये पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाय। चेतावनी दिया कि यदि कार्रवाई न हुई तो विश्व हिन्दू महासंघ संघर्ष करने को बाध्य होगा।

पत्र देने के दौरान संगीता के साथ पिता राजेश कुमार निषाद, विपुल, विनय, राजू, सुनीता आदि लोग शामिल रहे।









Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग