बस्ती में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज कांग्रेस दफ्तर पर रक्तदान करेंगे कांग्रेसी

 



कांग्रेस पार्टी इस दुर्भावना को खत्म कर फिर से मोहब्बत और परस्पर सहयोग का वातावरण तैयार करेगी : ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’



बस्ती। बंटोगे तो कटोगे की सियासत ने द्रेश का माहौल बना दिया है। हर कोई हिंसा पर उतारू है। न्यायिक प्रक्रिया हाशिये पर पहुंच रही है। मौजूदा भाजपा सरकारें देश की धर्मनिरपेक्ष पहचान को खत्म करना चाहती हैं। यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होने कहा भारत में सभी धर्माे, जातियों को सम्मान दिया जाता है।

हिन्दू , मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई सभी बगैर किसी भेदभाव के साथ रहते हैं। अपनी इसी छबि के कारण भारत दुनियां भर में सिरमौर है। किन्तु बाटने, काटने की दूषित मानसिकता से हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। हर कोई बांटने काटने में लगा है। कांग्रेस पार्टी ने सभी का सम्मान किया। जाति और धर्म के आधार पर देश के नागरिकों में कोई विभेद नही किया। लेकिन मौजूदा परिवेश बेहद दुर्भायपूर्ण और घातक है। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि जिसे ऐसी परिस्थितियों में नियंत्रण करना चाहिये वह भी आंख मूंदे बैठा है।

कांग्रेस नेता ने कहा हमारी पार्टी इस दुर्भावना को खत्म कर फिर से मोहब्बत और परस्पर सहयोग का वातावरण तैयार करेगी। इसके लिये हम पूरी एकजुटता से राजनीति, सांस्कृतिक व सामाजिक स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे जिससे इस देश का मूल चरित्र और संविधान का मूल ढांचा बरकरार रहे। उन्होने कहा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी का जन्मदिन कल 09 दिसम्बर को सामाजिक सदभावना के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस दफ्तर पर रक्तदान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जनपद के सभी कांग्रेस जनों से सहयोग की अपील किया है।


Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग