दारूल उलूम अल इस्लामिया दरिया खां के परिसर में धार्मिक जलसे में दिया गया दीनी जानकारी कहा लोगों के साथ भलाई करें, सभी अल्लाह के बंदे हैं


लोगों के साथ भलाई करें, सभी अल्लाह के बंदे हैं

धार्मिक जलसे में दिया दीनी जानकारी

बस्ती। दारूल उलूम अल इस्लामिया दरिया खां के परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया । दो दिवसीय कार्यक्रम में मोतवर ओलमा ने दीन इस्लाम का पाठ सिखाया। कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने इंसान को शिक्षा दी कि सभी मानव समान हैं। एक ईश्वर की संतान हैं। 

तमाम विरोधों के बावजूद मोहम्मद साहब ने खुदा के पैगाम को पूरी दुनिया में पहुंचाया। उन्होंने मजलूमो, गुलामों, औरतों, बेसहारा, यतीमों को उनका हक दिलाया। हमें हर वह नेक काम करना चाहिए। जिसमें हमारे नबी खुश हों। लोगों के साथ भलाई करें सभी एक अल्लाह के बंदे हैं। सभी के साथ समानता का व्यवहार करें। 

मौलाना शरीफ और मुफ्ती महसद्दीन ने भी हजरत मुहम्मद साहब के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये इस्लाम के संदेश के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज में अच्छे एखलाक और हजरत मोहम्मद सल्ललाह ही वसल्लम के लाये हुये दीन पर चलने की हिदायत दी गई।




यह जानकारी देते हुये आयोजक एडवोकेट मोहम्मद मारूफ खान ने बताया कि प्रशासन की अनुमति से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में 11 जनपदों के लगभग 3 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये थे।

आयोजन में मुख्य रूप से मौलाना युसुफ, मौलाना अनस, कारी अबूजर, मुजाहिद अली, सादिक अली, असरार अहमद, मोहम्मद अरशद, ई. इनामुल्लाह, इन्तसार अहमद आदि  लोगों ने योगदान दिया ।


Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग