ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल, सिपाही पर जबरिया जेसीबी लगवाकर चकरोड निर्माण कराने का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाया न्याय की गुहार

 



ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल, सिपाही पर जबरिया जेसीबी लगवाकर चकरोड निर्माण कराने का आरोप

बस्ती। 12 जनवरी

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र गंगाराम ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि रानीपुर के ग्राम प्रधान द्वारा उनकी जमीन में जबरन चकरोड निकलवाने और हरे वृक्षोें को काटकर बेच लिये जाने के प्रकरण में जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कारवाई कराया जाय। इसके साथ ही उनकी जमीन से जे.सी.बी. द्वारा निकाली गई मिट्टी पाटकर चकरोड बनाने वृक्ष काटकर बेंच लिये जाने के मामले में उन्हें समुचित क्षतिपूर्ति दिलाया जाएं।

डीएम को सम्बोधित पत्र में कहा गया है कि हल्का लेखपाल अनन्त कुमार, पुरानी बस्ती थाने में तैनात हल्का सिपाही अभिषेक शर्मा ने रानीपुर के ग्राम प्रधान के दबाव प्रभाव में आकर स्थगन आदेश के बावजूद अवैध ढंग से उनकी जमीन पर जे.सी.बी. लगवाकर चकरोड पटवा दिया गया और हरे पेड़ों को कटवाकर लगभग 30 हजार रूपये में बेचकर बन्दरबांट कर लिया गया। मांग किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर हल्का लेखपाल, सिपाही और ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई कर जबरिया बनवाये गये चकरोड को गिरवाकर उन्हें क्षतिपूर्ति दिलाया जाय।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग