कांग्रेस पार्टी ने देशभर में ‘‘जय बापू, जय भीम’’ अभियान शुरू किया बस्ती में महुलानी से राखियां बाजार तक निकली गई पदयात्रा

 



बस्ती, 20 जनवरी।

देश में कांग्रेस पार्टी संविधान में निहित मूल्यों की विरासत को संरक्षित करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसी पार्टी ने देशभर में ‘‘जय बापू, जय भीम’’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिलो और ब्लाक मुख्यालों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सोमवार को दुबौलिया विकास क्षेत्र के महुलानी से रखिया बाजार तक पदयात्रा निकाली गई। 


जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व एवं अनूप पाठक के संयोजन में निकली यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर ‘‘जय बापू, जय भीम’’ अभियान के बारे में जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर बिलकुल गंभीर नही है। 

भाजपा का वश चले तो संविधान हाशिये पर होगा और वे मनुस्मृति को संविधान बनाकर लागू कर देगी। ऐसी स्थिति में संविधान की रक्षा का हर भारतीय को संकल्प लेना होगा

 इस अवसर पर शौकत अली नन्हू, पिण्टू मिश्रा, राजबहादुर निषाद, चन्द्रशेखर चौधरी, डीएन शास्त्री, अलीम अख्तर, लक्ष्मी, अशोक पाण्डेय, रमेश प्रधान, मोनू साहू, केके गौतम, आज्ञाराम, शिवपूजन, अखिलेश, शैलेष, सुनीता, मंजूश्री, मालती देवी, लबदहा, कुसुम, सीता, गीता, संदीप, परशुराम, ज्ञानमती आदि लोग  काफी संख्या में मौजूद रहें 




Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग