सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने दुर्घटना रोकने को गन्ना लदे ट्रैकर ट्राली पर लगाया रिफ्लेक्टिव टेप, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन का संचालन न करने को किया अनुरोध



 



उत्तर प्रदेश बस्ती जनवरी 17, 2025 

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने दुर्घटना रोकने को गन्ना लदे ट्रैकर ट्राली पर लगाया रिफ्लेक्टिव टेप, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन का संचालन न करने को किया अनुरोध


बस्ती, 17 जनवरी : माo मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में हादसे रोकने के लिए कई बड़े निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त ने सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए सभी जनपद में सख्त कदम उठाने के लिए कवायद शुरू की, दो पहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट/ सीट बेल्ट पर भी सख्त आदेश जारी है।

इस कड़ी में परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज 17 जनवरी को मुण्डेरवॉ चीनी मिल के पास गुजरने वाली गन्ना लदी वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप मुण्डेरवॉ चीनी मिल के प्रबन्धक महेन्द्र श्रीवास्तव के सहयोग से लगाया गया, एवं शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट व सीटबेल्ट वाहन का संचालन करने वाले वाहन चालकों से अनुरोध किया गया कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन का संचालन न करें,

 साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस को जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पैम्फ्लेट/लीफलेट वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में महेन्द्र श्रीवास्तव प्रबन्धक, मुण्डेरवॉ चीनी मिल बस्ती, पंकज सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बस्ती ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में संजय कुमार दास सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), बस्ती, तथा परिवहन विभाग व मुण्डेरवॉ चीनी मिल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ad




Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग