बस्ती जनपद में डाक अधीक्षक बस्ती के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार का निदेशक आर०वी0 चौधरी ने किया भंडाफोड़

 




बस्ती जनपद में डाक अधीक्षक बस्ती के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार का निदेशक आर०वी०चौधरी ने किया भंडाफोड़ 


- तीन कर्मचारी चढ़े सस्पेंशन की भेंट


- बस्ती में डाक विभाग में किसी भी स्तर पर नहीं चलेगा भ्रष्टाचार - निदेशक आर०वी० चौधरी


  बस्ती (यूपी )- 15 दिसंबर 2024

 बस्ती डाक अधीक्षक के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार का निदेशक ने भंडाफोड़ करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त तीन कर्मचारियों को निलंबित करते हुए यह साफ संदेश दे दिया कि भ्रष्टाचारी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे । निदेशक की छापामार कार्यवाही से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार आर.वी.चौधरी निदेशक संचार मंत्रालय पूर्वांचल क्षेत्र को आधार कार्ड बनाने में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं । शिकायतों की हकीकत परखने हेतु वे दिनांक 14 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को डाक घर सल्टौवा जाकर अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड बनाने वाली लाइन में लग गए । जब निदेशक की बारी आयी तो उनसे भी आधार कार्ड बनवाने हेतु 100 रुपये की माँग की गयी जिसके बारे में निदेशक द्वारा विधिवत पूँछताँछ की गयी फिर जब उन्होंने कर्मचारियों को अपना परिचय बताया तो वहाँ हड़कंप मच गया और आनन फानन में डाक विभाग के अधिकारी वहाँ पहुँच गए । मौके पर ही आरोपी तीन कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही का निर्देश निदेशक ने दिया । निदेशक आर0वी0 चौधरी की छापेमार कार्यवाही से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी सदमे में हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग