विधि विधान से माँ सरस्वती का पूजन कर , जी.वी.एम कान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर सत्र 2025-26 के लिए प्रारंभ हुआ नामांकन

 





जी. वी. एम कान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर सत्र 2025-26 के लिए प्रारंभ हुआ नामांकन

बस्ती। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जी वी एम कान्वेंट स्कूल बस्ती में बड़ी भव्यता के साथ वसंत पंचमी मनाया गया,  प्रबंधक संतोष सिंह जी और प्राचार्य  श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह ने विद्या की देवी माँ सरस्वती जी का पूजन, अर्चन किया गया तत्पश्चात प्रथम दिवस पर प्रवेश ले रहे नौनिहालों का वैदिक मंत्रों के द्वारा विधि विधान से विद्यारम्भ हुआ। उसके बाद बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रारंभ हुआ उनके इस कार्यक्रम से सभी का मन प्रफ्फुलित हो गया और तालियों से बच्चों का सभी ने अभिवादन किया उनके इस कार्यकम से सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए , उनके इस रोचक प्रस्तुति पर आदरणीय प्रबंधक संतोष सिंह जी और प्राचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह जी द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया , आदरणीय प्रबंधक जी द्वारा प्रथम दिवस पर प्रवेश ले रहे सभी नौनिहालों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह जी, प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह जी, अध्यापक गण राकेश श्रीवास्तव जी, पंकज सिंह जी , गिरीश शुक्ला जी, पंकज गुप्ता जी , जितेंद्र शुक्ल जी , डी एन मिश्र जी, राकेश गुप्ता जी , जेपी दुबे जी , प्रवीण जी , प्रिंस जी, दिवाकर जी, निकिता सिंह जी , हिना जी, श्रेया सिंह जी , नमरा जी ,सावित्री जी , मीनाक्षी जी , आदि अध्यापक और अध्यापिका गण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग