अनन्ता हास्पिटल में 8 बेड वाले डायलिसिस मशीन का लोकार्पण गणेश नामदेव नारखड़े ने किया , उचित दर पर डायलिसिस सेवा शुरू

 


बस्ती। बुधवार को बड़े वन के निकट स्थित अनन्ता हार्ट एण्ड कैंसर हास्पिटल में 8 बेड वाले डायलिसिस मशीन का लोकार्पण गणेश नामदेव नारखड़े ने किया। डा. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि डायलिसिस मशीन की सुविधा न होने के कारण मरीजों को भटकना पड़ता था। 8 बेड वाले डायलिसिस मशीन की सुविधा हो जाने से मरीजों को इसके लिये भटकना नही पडेगा। कुशल विशेषज्ञ चिकित्सक और तकनीशियन की मौजूदगी में सेवा उद्घाटन के साथ ही उचित दर पर शुरू हो गयी है। डायरेक्टर ई. राहुल चौधरी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ ही पं. दीनदयाल कार्ड के साथ ही स्वास्थ्य बीमा धारकों के निःशुल्क डायलिसिस की ब्यवस्था है। बताया कि अति शीघ्र 20 बेड के डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।

उद्घाट्न के अवसर पर मुख्य रूप से मो. नाजिम, डा. हिमांशी चौधरी, वीरभद्र स्वामी, डा. विनोद शुक्ल, डा. विकास सिंह, डा. असगर रिजवी आदि उपस्थित रहे।








Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग