निःशुल्क प्रवेश कराके श्री सदगुरू सरस्वती विद्या मंदिर केवचा बहादुरपुर में विद्या संस्कार के साथ मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया विद्यारम्भ,
बस्ती (यूपी) 3 फरवरी
बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर श्री सदगुरू विद्या मंदिर केवचा बहादुरपुर में मां शारदे की पूजा अर्चना करते हुए विद्यारम्भ संस्कार कराया गया । जिसमें पन्द्रह शिशुओं का निशुल्क प्रवेश किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों को किताब,कापी व पेन्सिल भी दिया गया।
स्कूल के प्रबंधक रामस्वरूप यादव जी ने कहा कि हर वर्ष विद्यालय में आज के दिन बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा करके बच्चों को संस्कार प्रदान कर संस्कारित किया जाता है निःशुल्क प्रवेश लेने वाले शाहिद,अविरल,आयत,आदित्य,रुहान,सिद्धार्थ,शिवांशी,अर्पिता,अखिलेश , आयुश,ऋषभ व आयत व पलक, सोनम , शालू, एकता रोशनी व खुशी में प्रवेश किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अध्यापक विक्रम, पारसनाथ, अनुराधा, खुशबू, करिश्मा, पार्बती एवं श्वेता एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थिति रहे


Comments