करणी सेना ने सौंपा ज्ञापनः डायग्नोस्टिक पैथालोजी सेण्टर के जांच की मांग ,भानपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सचिन चौधरी कई बार लिख चुके सीएमओ बस्ती को पत्र

 



करणी सेना ने सौंपा ज्ञापनः डायग्नोस्टिक पैथालोजी सेण्टर के जांच की मांग


बस्ती । शनिवार को करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी समर प्रताप सिंह के साथ पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर के गेट के बाहर चलाये जा रहे सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी सेण्टर की जांच कराकर समुचित कार्यवाही की जाय।


       सी एच सी प्रभारी डॉक्टर सचिन चौधरी 

भानपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सचिन चौधरी का कहना है भानपुर सीएच सी के इर्द गिर्द अवैध हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी सेंटरों के जांच के लिए सीएमओ बस्ती को कई बार पत्र देकर अवगत कराया गया है 

ज्ञापन देने के बाद समर प्रताप सिंह ने बताया कि सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी सेण्टर की भूमिका संदिग्ध है। यहां कोई डाक्टर नहीं दिखायी पड़ता और गैर प्रशिक्षित लोग रिपोर्ट देकर मरीजों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होने यह भी आशंका व्यक्त किया कि प्रतिबंध के बावजूद यहां भू्रण परीक्षण भी कर दिया जाता है। संचालक के दबाव प्रभाव के कारण लोग चुप रहते हैं। मांग किया कि सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी में चिकित्सक, तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की योग्यता और पंजीकरण आदि की सघन जांच मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कराया जाय जिससे सच सामने आ सके।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सोनू सिंह और करणीसेना के पदाधिकारी शामिल रहे

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग