पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर लगातार हो रही है कार्यवाही। दो शातिर चोर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर लगातार हो रही है कार्यवाही।
दो शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बीते दिनों अभियुक्त कैफ और आदिल ने काशीराम आवास स्थित एक मकान से की थी चोरी।
पुलिस ने दोनों चोरों के पास से नगद समेत 2 लाख 50 हजार का सोने चांदी के आभूषण और एक चाकू भी किया बरामद।
5_6 महीने पहले बभनगावा में चोरी की घटना का भी दोनों अभियुक्तों ने किया खुलासा।
पुलिस ने दोनों चोरों को काशीराम आवास के पीछे बगीचे से किया गिरफ्तार।
अभियुक्त कैफ काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 40 का है निवासी।
वहीं अभियुक्त आदिल भी काशीराम आवास ब्लॉक 40 का है निवासी।
थाना कोतवाली में कार्यवाहक सीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक अजय सिंह,चौकी इंचार्ज सिविल लाइन,उप निरीक्षक विश्वमोहन राय,चौकी इंचार्ज गांधी नगर,उप निरीक्षक देवव्रत शर्मा चौकी इंचार्ज सोनुपार,उप निरीक्षक अतुल कुमार अंजान चौकी इंचार्ज मड़वानगर,कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव रहे शामिल।

Comments