पंडित दिनेश संकृत्यायन के निधन से हिन्दी पत्रकारिता के एक युग का हो गया अंत
पंडित दिनेश संकृत्यायन के निधन से हिन्दी पत्रकारिता के एक युग का हो गया अंत
बस्ती। भारतीय बस्ती एवं आवाज दर्पण समाचार पत्र के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हिन्दी पत्रकारिता के पितामह पंडित दिनेश संकृत्यायन का निधन मंगलवार को हो गया। इनके निधन की खबर से पूरे बस्ती मंडल शोक की लहर फैल गई किसी को सहज रूप से विश्वास नही हो पा रहा था खबर के बाद इनके आवास पर लोगो का हुजूम लग गया।
बताते चले कि पंडित दिनेश सांकृत्यायन ने वर्ष 1972 में गोरखपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से पत्रकारिता की शुरुआत की उसके बाद बनारस से प्रकाशित दैनिक गांडीव जैसे समाचार पत्र से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की उसके बाद वर्ष 1974 के भारतीय बस्ती पाक्षिक का शुरुआत की फिर साप्ताहिक उसके बाद दैनिक भारतीय बस्ती का प्रकाशन शुरू किया उसके बाद अपना पूरा जीवन पत्रकारिता में जिए कभी भी अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नही किए। इनके निधन से पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया।
पंडित दिनेश सांकृत्यायन के निधन से पत्रकारिता क्षेत्र का एक मजबूत स्तम्भ ढह गया।
पत्रकार प्रकाश चन्द्र गुप्ता, मजहर आजाद, सुरेश सिंह गौतम, विनोद कुमार उपाध्याय, स्कन्द शुक्ल, आलोक त्रिपाठी, कृष्णदेव मिश्र, जयंत मिश्र ने कहा कि पाण्डेय जी ने अपने पत्रकारिता काल के जीवन में सिद्धान्तों के साथ समझौता नहीं किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है जिसकी पूर्ति कभी भी नहीं की जा सकती।

Comments