अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ बस्ती में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध डीएम को सौपा ज्ञापन

 



बस्ती में अधिवक्ता एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन , बिल के खिलाफ
जताया विरोध डीएम को सौंपा ज्ञापन



बस्ती । अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बिल में उनके हितों की अनदेखी की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने कहा कि वर्तमान में अधिवक्ताओं के सामने विषम परिस्थितियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय व्यवस्था को नियंत्रित करने की बजाय अधिवक्ताओं पर अंकुश लगाया जा रहा है। पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं,इसलिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय,अरविन्द नारायण पाण्डेय,वेद प्रकाश वर्मा,पवन कुमार द्विवेदी, प्रीत कुमार शुक्ल,देवव्रत उपाध्याय,महेन्द्र कुमार पाण्डेय, मोहम्मद मारूफ खान ,विकास शुक्ल और राम विनय शुक्ल समेत सौकडों अधिवक्ता मौजूद रहे।




Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग