भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के आत्मदाह की चेतावनी पर हरकत में आया प्रशासन

 


विकास भवन पर धरना देते भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी


बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम सचिव के विरुद्ध विकास भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। समझा-बुझाकर आत्मदाह करने से रोका


आरतियन का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई नहीं होगी, वह अनशन जारी रखेंगे। ब्लॉक गौर के ग्राम पंचायत पतिला में तैनात सचिव पर आरोप है कि एक जीवित व्यक्ति को कागज में मृत दिखा दिया। इस गलत रिपोर्टिंग के कारण उसकी पेंशन रुक गई थी। इस मुद्दे पर पहले भी सचिव के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हुआ है। आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से उनके तीन शिकायती पत्र गायब करा दिए गए हैं अब आत्मदाह की चेतावनी देकर  आरतियन विकास भवन पर धरना पर बैठे हैं 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग