बंजर की जमीन के विवाद को लेकर दबंगो ने दलित महिला को मारा पीटा पीड़िता ने डीएम ,एसपी से लगाया न्याय की गुहार



 बंजर की जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने दलित महिला को मारा पीटा डीएम, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम बेलहरा निवासिनी दलित महिला कंचना पत्नी चुल्हई ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में कंचना ने कहा है कि उसके मकान के निकट गाटा संख्या 407 शासकीय भूमि है जो वंजर में दर्ज है। पीड़िता कंचना का कहना है कि बंजर की जमीन का पट्टा का कागज उसके पूर्वजों को मिला था किंतु घर में आग लगने से जल गया है 

इसी भूमि के खाली हिस्से पर गांव के ही सूर्य नरायन सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह, बालमुकुन्द सिंह जबरिया कब्जा कर लेना चाहते हैं। जब कंचना नेे भूमि कब्जा करने से रोका तो सूर्य नरायन सिंह और बाल मुकुन्द सिंह नशे में धुत होकर पहुंचे और उसे जाति सूचक गालियां दीं और मारा पीटा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से कंचना की जान बची।

एसपी को दिये पत्र में कंचना ने कहा है कि वह अपने पति चुल्हई के साथ वाल्टरगंज थाने पर न्याय की गुहार लगाने पहुंची किन्तु उसे थाने से धमकी देकर भगा दिया गया। कंचना ने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर प्रभावी कार्रवाई और जमीन एवं उसके जान माल की रक्षा करायी जाय। 


Ad





Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग