डीजे की गाडी से दबंगों ने गिरा दी दीवाल, डीएम से शिकायत

 



डीजे की गाडी से दबंगों ने गिरा दी दीवाल, डीएम से शिकायत

बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव की लक्ष्मीना पत्नी निर्मल ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को देकर दबंगों से जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाते हुये कार्यवाही की मांग किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर हुये विवाद में 13 फरवरी को थाने पर हनुमान दूबे आदि से समझौता हुआ था। लेकिन इसी खुन्नस में 15 फरवरी को सुबाष दूबे, साहबराम पुत्रगण हनुमान, दुर्गेश पुत्र अंगद आदि एक राय होकर डीजे की गाड़ी से धक्का मारकर गिरा दिया और विकलांग पति को लात घूसों से मारापीटा। डर के मारे हम लोग घर में घुस गये तो उन लोगों ने पीछा करते हुये घर में घुसकर वाशिंग मशीन तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने मामले को नही सुना। शिकायततर्का ने उपरोक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिये सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देने की मांग किया है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग