सरदार सेना के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार की अगुआई में धर्मात्मा निषाद आत्महत्या के मामले में बस्ती जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशानिक अधिकारी को सरदार सेना टीम के साथ जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने सौंपा ज्ञापन
स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद जी , जो की 16.2.2025 को आत्महत्या कर लिए थे ,सोशल मीडिया पर उनके द्वारा आत्महत्या का पत्र जारी किया था ,जिसके अनुसार कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ही उनके आत्महत्या के जिम्मेदार है , उक्त प्रकरण को लेकर आज सरदार सेना बस्ती द्वारा डॉक्टर संजय निषाद को गिरफ्तार कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया गया,
इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष बस्ती आकाश पटेल , प्रदीप यादव, सुनील यादव लोहा जी, हरीश निषाद , अप्पू यादव , मंगल निषाद करण निषाद जी, अंकुर चौधरी जी, संदीप यादव जी, रविंद्र चौधरी , राहुल निषाद , अंकित यादव ,श्याम यादव , सुधाकर पटेल , रवि निषाद ,अमर कुमार , शहजाद अंसारी एवं तमाम साथी मौजूद रहे ।

Comments