बस्ती में पत्रकारिता के सशक्त रूप देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय का निधन , पत्रकार जगत में छाया शोक का लहर

 बस्ती में पत्रकारिता के सशक्त रूप देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय का निधन




बस्ती। जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर वयोवृद्ध पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय मंगलवार की शाम को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर उनके पुत्र एवं भारतीय बस्ती समाचारपत्र के प्रधान संपादक प्रदीप चंद्र पांडेय ने दिया है।




निधन का कारण


मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें गंभीरावस्था में श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल ले जाया जा रहा था कि उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।





पत्रकारिता के मूल्यों के लिए जाने जाते थे

उल्लेखनीय है कि स्व. दिनेश चंद्र पांडेय अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए विख्यात थे। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। उम्र के अंतिम पड़ाव पर वह शुद्ध एवं सात्विक पत्रकारिता के लिए ही जीते रहे।



भारतीय बस्ती समाचारपत्र की स्थापना

उन्होंने करीब पैंतालीस वर्ष पूर्व भारतीय बस्ती समाचारपत्र की स्थापना की थी। उनके असामयिक निधन से जनपद के पत्रकारों सहित विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।





निष्कर्ष

वयोवृद्ध पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय का निधन एक बड़ी क्षति है। उनकी पत्रकारिता के मूल्यों और उनकी बेबाक टिप्पणी की हमेशा याद रखी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग