पुरानी बस्ती थाने में पुलिसिया आतंक , पिटाई से आहत दलित युवक ने एस पी को पत्र देकर किया कार्यवाही की मांग

 


(यूपी) बस्ती

पुरानी  बस्ती थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी अजय पुत्र बाबूलाल ने एसपी और डीआईजी को पत्र देकर कहा है कि वह पेश से मजदूर और दलित वर्ग का है। उसके गांव में भगवान शंकर और काली माता का मंदिर सबके सहयोग से बनवाया गया है। गत 5 फरवरी को अज्ञात चोर शंकर जी के हाथ से त्रिशूल चुरा ले गये। इस मामले में 10 फरवरी को पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा उसे थाने पर बुलवाया गया । वह अपने पिता और ग्राम प्रधान के साथ थाने पर पहुंचा।

उसे थाने पर बैठा लिया गया और थानाध्यक्ष के कहने पर चार पुलिसकर्मियोें ने उसे बेल्ट से बुरी तरह से मारा पीटा। उस पर पुलिस वालों ने दबाव बनाया कि जुर्म स्वीकार कर लो या दूसरे किसी का नाम बताओ। उससे 5 हजार की मांग किया गया, पुलिस वालों ने कहा कि रूपया दो नहीं तो और पिटाई होगी। उसके पिता और ग्राम प्रधान थाने से उसे छुडाकर लाये।

कोल्हुआ निवासी अजय पुत्र बाबूलाल ने एसपी को पत्र देकर मांग किया है कि चार पुलिस कर्मियों की पहचान कर उसे मारने पीटने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग