बस्ती में टेंडर के नाम पर बड़ा खेल महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में करोड़ों का घोटाला, टेंडर और उपकरण खरीद में बड़ी गड़बड़ी, 15 हजार का फ्रिज 80 हजार में खरीदा


बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की निविदा में नियमों का उल्लंघन किया गया है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को मिली शिकायत के बाद आयुक्त के निर्देश पर डीएम ने जांच कमेटी का गठन किया है


मेडिकल कॉलेज में करोड़ों का घोटाला:टेंडर और उपकरण खरीद में बड़ी गड़बड़ी ,15 हजार का फ्रिज 80 हजार में खरीदा गया अब होगी जांच


बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की निविदा में नियमों का उल्लंघन किया गया है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को मिली शिकायत के बाद आयुक्त के निर्देश पर डीएम ने जांच कमेटी का गठन किया है।


                जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई है। समिति को सात दिन में रिपोर्ट देनी होगी। शिकायत में कहा गया है कि टेंडर शासनादेश के विपरीत तीन की जगह पांच साल के लिए जारी किया गया। आंतरिक जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन और अंतिम निस्तारण की निविदा को एक साथ जोड़कर एक ठेकेदार को फायदा पहुंचाया गया।


15 हजार रुपये तक की फ्रीज 80 हजार रुपए में खरीदा गया

सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान मेडिकल कॉलेज में उपकरणों की खरीद में भी बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। 15 हजार रुपये की फ्रीज 80 हजार में खरीदी गई। आईवी सेट और इंजेक्शन बाजार दर से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदे गए। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है।


कांग्रेस ने उठाया मुद्दा शिकायतकर्ता कियुदेव मिश्रा को पांच मार्च को बयान देने के लिए बुलाया गया है। पहले वे 15 फरवरी को नहीं आए थे। कांग्रेस ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग