होली त्योहार के दृष्टिगत फूड्स विभाग बस्ती ने फुटहिया सहित तमाम बाजारों में छापा मारकर जुटाए सेंपल , मिथ्या छाप वाले नमकीन की नमकीन फैक्ट्री सीज कर दिया नोटिस , कहा नियमों का पालन न करने पर होगी आगे की कार्यवाही


सांकेतिक चित्र


 बस्ती, 7 मार्च 2025

सूत्र 

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान की शुरूआत कर दी है। गुरुवार को पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई हुई है। जिसमें 10 नमूने भरे गए। 60 किलो बेसन और 75 पैकेट नमकीन जब्त करते हुए नोटिस जारी की गई। फुटहिया ओवरब्रिज पुलिस चौकी के निकट छापेमारी के दौरान ग्राहकों को बिक्री के लिए रखे मिथ्या छाप 60 किलो बेसन, 75 पैकेट नमकीन जब्त कर ली गई। 

सहायक आयुक्त खाद्य वीके पांडेय के नेतृत्व में टीम फुटहिया स्थित नमकीन फैक्ट्री पर पहुंची। मिथ्या छाप नमकीन के 900 ग्राम वाले 75 पैकेट मौके पर बरामद हुए। टीम ने इसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इसके अलावा तीन अलग-अलग बैरायटी की नमकीनों का नमूना भी लिया। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि संबंधित नमकीन की फैक्ट्री कन्हैया ट्रेडर्स के नाम से संचालित हो रही है। 

प्रोपराइटर राकेश कुमार गुप्ता से जानकारी ली गई। दिया गया आवश्यक निर्देश

इसी दुकान से गुलाब जामुन मिक्स पाउडर और मिर्चा पाउडर का भी नमूना लिया गया। यहां कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने कप्तानगंज के रहने वाले दूधिया भरत राम यादव को भी रोक लिया। जांच के दौरान बेचने के लिए ले जा रहे दूध का नमूना भी भरा गया। टीम कुसौरा बाजार में पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चंद्रमणि और सुनील कुमार के मिठाई की दुकान से एक-एक बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। वहीं अशोक कुमार हजारी प्रसाद की दुकान पर 60 बोरी मिथ्या छाप बेसन पकड़ा गया। इसकी कीमत 60 हजार रुपये आंकी गई है। टीम ने बेसन का नमूना लेने के बाद उसे सीज करा दिया। छापेमारी के दौरान दुकानदारों में भगदड़ जैसी स्थिति रही। कस्बे में कार्रवाई के भय से कुछ दुकानें भी बंद कर दी गई। दुकानदार ग्राहकों से बाद में आकर सामान खरीदने की बात कहकर शटर गिराते नजर आए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग