सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के पदाधिकारियों ने खेली फूलों की होली ,रासायनिक रंगों से बचें- सीमा खरे

 


सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के पदाधिकारियों ने खेली फूलों की होली ,रासायनिक रंगों से बचें-  सीमा खरे


बस्ती, 11 मार्च

 सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की ओर से नेहरू तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा होली रंगों का त्योहार है और नफरत मिटाकर मोहब्बत का पैगाम देता है। इस अवसर पर हमे सभी का सम्मान करते करना चाहिये।


जबरिया किसी को रंग लगाना स्वस्थ परंपरा का हिस्सा नही है। उन्होने सुरक्षित होली मनाने का आवाह्न किया। नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही श्रीमती सीमा खरे ने कहा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें और रासायनिक रगों की जगह प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। होली अनुपमा पांडे, अनीता पाल, गुड्डन पांडे ने बस्तीवासियों को होली की शुभकामनायें दी। महिलाओं ने एक दूसरे से गले मिलकर फूलों की होली खेली और उन्हे अबीर गुलाल लगाया। ममता श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, ज्योत्सना गुप्ता, सरिता श्रीवास्तव, अनीता मोदनवाल, रेखा यादव, कुमकुम सिंह, उपमा, प्रतिमा त्रिपाठी, रूबी मिश्रा, संगीता शुक्ला, शिवांगी पांडे तथा क्लब के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र श्रीवास्तव व संस्थापक अश्वनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग