बस्ती में ट्रेनिंग एण्ड टेस्ट सेंटर के बैनर तले चल रहा विदेश भेजने का कार्य ठगे जा रहे लोग

 


ट्रेनिंग एण्ड टेस्ट सेंटर के बैनर तले चल रहा विदेश भेजने का कार्य ठगे जा रहे लोग

बस्ती। 

जनपद में एक बड़ा घोटाला बाजों  का करतूत सामने आया है, जिसमें युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। बस्ती वाला ट्रेनिंग एन्ड टेस्ट सेंटर नाम की एक कंपनी द्वारा फर्जी इंटरव्यू कराकर युवाओं को दुबई भेजने का वादा किया जा रहा है। इनके ऊपर नगर थाने में कई मामले दर्ज भी है अभी पिछले दिनों पोखरनी निवासी सम्भूनाथ पुत्र झिनकू राम को सेंटरिंग का काम दिलाने का इंटरव्यू कराया मेडिकल भी हुआ लेकिन जब वहां पहुंचा तो पता चला कि फर्जी इंटरव्यू एवं गलत कंपनी के चंगुल में फस चुका जिसे पुनः वापस आना पड़ा। जब भेजे गए कम्पनी को पूरी घटना बताया तो तो फर्जी आश्वासन देकर दौड़ाया जा रहा है। सवाल यह है कि जिले में संचालित इन फर्जी कंपनियों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा इतना मेहरबान क्यो है।


इस कंपनी द्वारा युवाओं को विदेश में जॉब दिलाने का लालच देकर गुमराह किया जा रहा है। यह कंपनी पूरे जिले में अपना धंधा चला रही है, जिसमें दर्जनों सेंटर शहर के पचपेडिया, बसहवा, छावनी, कप्तानगंज, नगर, परशुरामपुर सहित अन्य स्थानों पर संचालित हैं 

इस मामले में स्थानीय पुलिस और सफेदपोश लोगों की मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है। जिसमें युवाओं को ठगा जा रहा है। इस मामले में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि किसी की मेहनत की कमाई को खुलेआम लूटने से बचाया जा सके। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस तरह के आवैध कारोबार की भारी भरकम शृंखला है जो लंबे समय से संचालित हो रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग