यूपी में शराब की बिक्री पर चला बंपर ऑफर ,बस्ती में हुआ विरोध आम आदमी पार्टी ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

 


यूपी में शराब की बिक्री पर चला बंपर ऑफर , विरोध  करते हुए बस्ती में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

 उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री पर दिए गए बंपर ऑफर के खिलाफ आम आदमी पार्टी बस्ती जिला अध्यक्ष डॉ राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा है। सरकार की तरफ से शराब की एक बोतल खरीदने पर दो बोतल मुफ्त देने की योजना को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारीयो ने चिंता जताई है। 


इस तरह ऑफर को लेकर जिला प्रभारी देवेंद्र नाथ अंबेडकर ने योगी सरकार की इस योजना की कड़ी निंदा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल और जिला अध्यक्ष डॉ राम सुभाष वर्मा ने कहां की यह योजना समाज को नैतिक रूप से कमजोर कर रही है,साथ ही यह राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।पार्टी ने राज्यपाल से चार प्रमुख मांगें की हैं। पहली मांग है कि शराब पर दिए गए बंपर ऑफर को तुरंत समाप्त किया जाए। दूसरी मांग में शराब के प्रचार-प्रसार पर रोक और अवैध कारोबार का खात्मा शामिल है। तीसरी मांग के तहत युवाओं में शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है। चौथी मांग में शराब के दुरुपयोग से होने वाली सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथिलेश भारती, जिला महासचिव चंद्रभान कनौजिया, पातिराम आजाद, शेषपाल चौधरी, बाबा राम सजन सूर्यवंशी, प्रेमचंद चौधरी, अब्दुल कयूम, राजकमल यादव, जियालाल यादव आदि लोग उपस्थित हुए 

क्या है फ्री ऑफर 

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दारू की एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम के चलते शराब के ठेकों पर शराब प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. शराब प्रेमियों को इसकी जानकारी मिलते ही दुकानों पर भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल है, हर प्रकार की शराब की बोतल के साथ एक फ्री का ऑफर है और शराब खरीदने के लिए काम छोड़कर ग्राहक खरीदारी में जुट गए 


 यूपी शराब के इस ऑफर से बाद ब्रांडेड शराब से लेकर नॉर्मल शराब की पेटी और बोरियों मे भरकर बोतल ले जाते हुए ग्राहक नजर आए 

यूपी में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, एक बोतल पर एक फ्री का है ऑफर, ठेकों पर उमड़ी भीड़



शराब की दुकान पर लाइन में लगे लोग


पिछले कुछ दिनों उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दारू की एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम के चलते शराब के ठेकों पर शराब प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. शराब प्रेमियों को इसकी जानकारी मिलते ही दुकानों पर भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल है, हर प्रकार की शराब की बोतल के साथ एक फ्री का ऑफर है और शराब खरीदने के लिए काम छोड़कर ग्राहक खरीदारी में जुट गए हैं

ऑफर के चलते लगानी पड़ी पुलिस

 मुजफ्फरनगर में फ्री शराब के ऑफर में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस भी लगानी पड़ी, शहर की ज्यादातर शराब की दुकानों पर ऑफर के बोर्ड लगे हैं. इसके साथ ही हापुड़ में भी शराब की दुकानों पर एक बोतल पर एक फ्री बोतल दी जा रही है. इस सूचना पर शराब के शौकीनों की ठेकों के बाहर भारी भीड़ लग गई. शराब खरीदने के लिए शराब के शौकीन एक के ऊपर एक चढ़े हुए दिखाई दिए

31 मार्च तक स्टॉक खत्म करने के लिए शराब की दुकानों पर एक बोतल फ्री दी जा रही

बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक स्टॉक खत्म करने के लिए शराब की दुकानों पर एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री दी जा रही है. हापुड़ के अलग-अलग स्थान पर स्थित शराब के ठेके पर इस स्कीम के तहत शराब के स्टॉक को खपाया जा रहा है. एक बोतल पर एक बोतल फ्री मिलने के बाद शराब के शौकीनों में शराब खरीदने के लिए ठेकों के बाहर मारा-मारी मची गई थी

आबकारी की नई नीति होगी लागू

शराब की दुकानों को 31 मार्च 2025 तक स्टॉक खत्म करना होगा, अब 1अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगा नई नीति के तहत होगा नई ई लाटरी की दुकानों का संचालन ,ऑफर की वजह से लग रही है भीड़





Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग