एस.आर. डी. हॉस्पिटल कैंपस में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 



एस .आर .डी .हॉस्पिटल कैंपस में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

(यूपी)बस्ती, 09 मार्च

 निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध कराने व सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः की भावना के साथ प्रमुख समाजसेवी संगठन रोटरी कल्ब बस्ती मिडटाउन द्वारा एस .आर .डी. हॉस्पिटल, गांधीनगर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष अभितेष श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम व अरबन बैंक के अध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद सिंह ओम जी ने किया। इस अवसर पर डॉ राजीव निगम ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से सेवा कार्यों के लिए सजग है। योग्य चिकित्सकों के द्वारा जरूरतमंदों के लिये ऐसे शिविर का आयोजन बहुत ही लाभकारी होता है। 

रोटरी कल्ब के अध्यक्ष अभितेष श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम परिवर्तन के इस माह में लोगों को स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता है।

हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रोहन दूबे ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुऐ कहा कि इस मौसम में चेचक, वायरल बुखार, डायरिया आदि के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है


यह शिविर बस्ती शहर वासियों व आसपास के गांवों से आये अन्य लोगों के लिये भी उपयोगी रहा। शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन, लीवर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच के साथ-साथ उपलब्ध निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।

 शिविर में वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के चिकित्सक सुबा निहिला टी, डॉ सरताज अंसारी, डॉo ए.के .पाण्डेय, डॉoअजीज कुमार मौर्या, डॉoनिखिल पाण्डेय, डॉoसौरभ द्विवेदी, डॉo सहजाद, डॉo भानुप्रताप आदि ने सेवाएं दीं। 


इस अवसर पर उप मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉoअशोक कुमार चौधरी, अरबन बैंक के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय, रोटेरियन डॉoके.के. सिंह, डॉoए.के. सिंह, डॉo प्रमिला सिंह, सतीश सिंघल, अखिलेश दूबे, राजन गुप्ता, रामविनय पांडेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सचिव विवेक वर्मा, कलीमुल्लाह खान, असद रजा, दीन दयाल तिवारी, डॉoराज कृष्णन, अंकुर यादव, डॉo शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉoअश्विनी शुक्ल, अस्पताल के मैनेजर अनुराग पाण्डेय, भोलानाथ चौधरी, ओम प्रकाश दूबे, देवेंद्र त्रिपाठी, अनिल दूबे, अमित यादव, महेंद्र यादव अजय, आदर्श, माही, नेहा पाण्डेय, दयाभान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग