बी.एच.यू प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति के शिवम सोनकर हो रहा है अन्याय- डॉ. आरएस पटेल ,सरदार सेना की चेतावनीः जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर में कराएंगे आंदोलन



शिवम सोनकर के साथ जातीय मानसिकता से हो रहा है अन्

सरदार सेना की चेतावनीः जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर में कराएंगे आंदोलन 

 बी.एच.यू प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति के शिवम सोनकर हो रहा है अन्याय- डॉ. आरएस पटेल 

सरदार सेना की चेतावनीः जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर में कराएंगे आंदोलन 

वाराणसी। BHU की PHD प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति के शिवम सोनकर ने सामान्य कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया लेकिन जातिवादी मानसिकता से कुंठित कुलपति ने प्रवेश देने से मना कर दिया। अपने हक के लिए कई दिनों से अनशन पर बैठे शिवम सोनकर को अब सामाजिक संगठन सरदार सेना का साथ मिल गया।


शनिवार को सरदार सेना के अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने बीएचयू जाकर शिवम सोनकर से मुलाकात की। इसके बाद कहा कि जरा सोचिए अपने अधिकार के लिए शिवम सोनकर गांधीवादी तरीके से खुली छत के नीचे मच्छरों के बीच कुलपति के बंगले के सामने अनशन पर हैं, लेकिन सामन्तवादी मानसिकता से घृणित घमंडी कुलपति ने प्रवेश देना तो छोड़िए अपने एक छात्र को रात में ओढ़ने के लिए चादर देना भी मुनासिब नहीं समझा।


डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि प्रदेश के अंदर पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है। बीएचयू प्रशासन और मोदी योगी सरकार कतई नहीं चाहती कि पिछड़े दलितों के बच्चे शीर्ष स्थान पर पहुंचें। डॉ. पटेल ने कहा कि अगर दलित-पिछड़ों के बच्चे भाजपा सरकार से सवाल करते हैं तो इन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता। शिवम सोनकर के साथ अन्याय सिर्फ शिवम सोनकर के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि देश के समस्त दलित-पिछड़ों को यह सरकार आंखें दिखा रही है। दिन दहाड़े हक अधिकार की डकैती कर रही है और उसकी सरकार में बैठे हुए पिछड़े दलित के कथित रहनुमा अंधों की तरह देख रहे हैं जो कतई उचित नहीं। अब विश्वविद्यालय के अंदर पिछड़ों दलितों के बच्चे जागरूक हो रहे हैं। और इन सब सवाल कर रहे हैं और हम तो कहना चाहते हैं कि यह लगातार इनसे सवाल भी करें। आगे उन्होंने कहा कि पिछड़ो वंचित जागो, इनसे अधिकार मत मांगो, उठो,लड़ो, संघर्ष करो, अब इन्हें सत्ता की गद्दी से उठाकर फेंक दो।


 धरना स्थल  पर सरदार सेना के राष्ट्रीय सचिव सुधीर सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी गोविंद सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश वर्मा, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य डॉ. अरविंद पटेल, उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी एडवोकेट रामलाल पटेल, प्रदेश कमेटी के सदस्य पियूष प्रताप सिंह, प्रदेश कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य चंद्रभान सिंह टिंकू, जिला प्रभारी मिर्जापुर रवि शंकर सिंह पटेल, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल फौजी, जिला प्रभारी वाराणसी घनश्याम पटेल, जिला अध्यक्ष वाराणसी अशोक पटेल, आनंद पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, अभिनव सिंह पटेल, डॉ. राम विकास पटेल, रामाश्रय पटेल सहित सरदार सेना के दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग