होली खुशियों का त्योहार है होली के दिन आंखों में रंग पड़ने से बचाएं , डॉo ज्योति सिंह (नेत्र सर्जन) सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई हॉस्पिटल
डॉक्टर ज्योति सिंह नेत्र सर्जन
(सत्या मल्टीस्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल)
MBBS, MS Ophthalmology DNB Ophthalmology FAICO
हम भारतीय लोगों के लिए होली का त्यौहार हमेशा से सबसे पसंदीदा और आनंद देने वाला त्यौहार रहा है। होली में शामिल वाइब्रेंट रंग पूरे माहौल को एकदम खुशनुमा बना देते हैं। यह त्यौहार न केवल खुशियां लेकर आता है, बल्कि अपने साथ उत्साह भी लाता है,
सावधानी पूर्वक होली खेलना सेहत और आंखों के लिए अच्छा होता है
सबसे जरूरी है कि होली में कलर लगाते वक्त आप अपनी त्वचा, बाल और आंखों का ख्याल रखें। आपके शरीर के इन जरुरी भागों को होली के त्योहार में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रंगों से प्रोटेक्शन की जरूरत है। होली खेलते समय आंखों की सुरक्षा करना सबसे जरुरी काम है, क्योंकि यह हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है।
कलर पड़ने पर आंखों को साफ पानी से धोएं
होली खेलते समय आंखों के आस-पास के रंगों को साफ और पीने के पानी से लगातार धोते रहें। आंखों को साफ रखने के लिए आप गुलाब जल का इस्तोमाल भी कर सकते हैं। गुलाब जल आंखों से रंग और धूल के धब्बे हटाने में मदद करता है। गुलाब जल में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। यह गुण रसायनों की वजह इफेक्टीव आंखों की जलन को कम करने में मदद करता है, इसलिए जब भी कोई आप पर रंगों से हमला करें तो तुरंत साफ पानी से आंखें धो लें।
आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेज या हैंडी शेड्स पहनें-
जब कोई हमारे चेहरे पर सुंदर रंग लगाने की कोशिश करता है, तो हमें हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेनी चाहिए। इसके अलावा, हमें रंगों के उत्सव की शुरुआत सनग्लासेज या शेड्स पहनकर करनी चाहिए। इसकी मदद से हमारी आंखें रंगों के अटैक और एलर्जी से बच पायेंगी। प्रोटेक्टीव आईवियर लगाना एक अच्छा उपाय है। होली खेलते समय इन्हें हटाने के बारे में कभी न सोचें। धूप का चश्मा आंखों में जाने वाले रंगीन पानी या खतरनाक रंगो की एंट्री को भी रोकने का काम करेगा।
हो सके तो लेंस पहनें- डेली डिस्पोजेबल लेंस
होली के लिए यदि आप लेंस पहनना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा अप्लाइंग लेंस एक डेली डिस्पोजेबल लेंस होगा। इस तरह के लेंस को होली खेलने के बाद फेका जा सकता है। आप अपनी करीबी ऑप्टिकल दुकानों से इस तरह के डेली डिस्पोजेबल लेंस खरीद सकते हैं। ऐसी दुकानों पर यह लैंस आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा आपका कॉनटेक्ट लेंस विशेषज्ञ भी आपको लेंस दे सकता है। जिनका उपयोग आप कर सकते हैं और इन्हें फेक भी सकते हैं। यहां तक कि इस तरह के डेली डिस्पोजेबल लेंस ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से भी खरीदें जा सकते हैं।
त्वचा को बचाए अच्छी क्रीम और नारियल तेल का उपयोग करें
अपनी आंखों को हानिकारक रंगों से बचाने के लिए आंखों के चारों ओर कोल्ड क्रीम का प्रयोग करें। कोल्ड क्रीम आंखों को होली के रंगों से प्रोटेक्ट करने का काम करती है। होली खेलने से पहले अपनी आंखों के आसपासनेचुरल नारियल तेल से मालिश करें। क्रीम की तरह ही नारियल का तेल भी रंगों को आपकी आंखों में जाने से रोकेगा। होली के रंगो से अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए अपनाया जाने वाला यह सबसे हाई रेटिड उपाय है।
आपको खासतौर पर केमिकल वाले रंगों के दानेदार पार्टिकल्स से सावधान रहना चाहिए। यह जहरीले होते हैं और कॉर्निया में फ्रिक्शन को प्रभावित कर सकते हैं। यह आंख की समस्या आगे चलकर गंभीर दर्द का कारण भी बन सकती है कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से आंखों की जांच कराना चाहिए होली खुशियों का त्योहार है
इंडिया न्यूज वर्ड
होली पर्व की शुभकामनाएं


Comments