बस्ती में एक और राजस्व कर्मी एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा, रिपोर्ट लगाने के लिए 10000 घूस की मांग कर रहा था

  



ज़िले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत भूलेख कार्यालय के एक कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया,यह कार्रवाई मंगलवार को उस वक्त अंजाम दी गई जब आरोपी लेखपाल अभिनव ओझा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित एक कार्य के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।



शिकायतकर्ता के अनुसार  शिकायतकर्ता जिनरत्न मौर्या लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा के निवासी हैं,जिनरत्न मौर्या के पिता जगन्नाथ जो तीन बार लेखपाल संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे,जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता जगन्नाथ ने अपने शरीर को जिंदा रहते दान करने की बात कही थी,वहीं मृत्यु के बाद बस्ती मेडिकल कॉलेज में दे दिया गया,बेटा अपनी पिता के इलाज के चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान रिपोर्ट लगाने के लिए 7 महीनों से चक्कर लगाता रहा लेकिन लेखपाल अभिनव ओझा द्वारा 10 हजार की मांग की गई,एंटी करप्शन टीम को इस मामले की जानकारी कई दिनों पहले मिली थी,जिसके बाद से टीम लगातार इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी,आखिरकार आज टीम ने कार्यालय में ट्रैप बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार किए जाने के बाद टीम आरोपी लेखपाल को कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है,लेखपाल अभिनव ओझा पहले भानपुर तहसील में तैनात थे,लेकिन हाल ही में उन्हें कलेक्ट्रेट स्थित भूलेख कार्यालय में अटैच किया गया था,वहीं से वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति के पटल पर कार्य कर रहे थे।


पीड़ित जिनरत्न ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक कार्य को निपटाने के बदले जिनरतन मौर्या से 10 हजार घूस की मांग की थी। थकाहार कर जिनरत्न ने इस संबंध में एंटी करप्शन कार्यालय जाकर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी,शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर बस्ती में ट्रैप किया और आज इस योजना को अंजाम देते हुए आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया,कलेक्ट्रेट के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समेत कई कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए और मामले की जानकारी ली,

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,एंटी करप्शन टीम द्वारा मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।





Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग