बस्ती में गुरूवार की शाम को नवनिर्मित होटल क्लार्कइन में अज्ञात कारणों से आग लगने पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया






बस्ती में गुरूवार की शाम को नवनिर्मित होटल क्लार्कइन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। होटल मैनेजमेन्ट की ओर से ऐसी आपदा से निपटने के लिये की गई मुकम्मल व्यवस्था और बगैर समय गंवाये फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंच जाने से कोई बड़ी घटना नही हुई।

अभी 10 अप्रेल को होटल क्लार्कइन का उद्घाटन हुआ है। लेकिन सुरक्षा के बेहतर मानकों के चलते न कोई हताहत हुआ और न बड़ी घटना हुई। एक घण्टे के प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गयां।

होटल के जनरल मैनेजर ने बताया कि किसी अज्ञात कारणों से होटल के फर्श पर बिछे मैट सुलगने के कारण धुंआ दिखा जिस होटल में लगे अत्यधुनिक फायर सिस्टम की मदद से ततकाल आग पर काबू पा लिया गया साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया जिसकी सूचना के कुछ ही देर बाद टीम भी पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड के आने के पहले ही होटल स्टाप ने आग पर काबू पा लिया था।

फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि होटल का फायर सिस्टम एवं इनके स्टाप की ततपरता के कारण किसी प्रकार की कोई क्षति नही हुई। मामले की जांच की जा रही है आग लगने का कारण अभी पूर्ण रूप से स्पस्ट नही हो सका है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग