कुरियार गांव में दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटाः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

 



बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी दलित श्यामलाल के पुत्र अभिषेक कुमार राना को गांव के ही लक्ष्य पुत्र आशाराम चौधरी, ऋषभ पुत्र विमल चौधरी, मिथलेश उर्फ पप्पू पुत्र विजयपाल चौधरी आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर उस समय लाठी डण्डोें से बुरी तरह से मारा पीटा जब वह खेत से भूषा लेेने जा रहा था। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह से अभिषेक कुमार राना की जान बची। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है।

अभिषेक कुमार राना को दबंग युवकों द्वारा बुरी तरह से मारे पीटे जाने से लोगों में आक्रोश है। डा. अम्बेडकर शिक्षा समिति के संस्थापक दिग्विजय कुमार के नेतृत्व में नागरिकों ने मुण्डेरवा थाने पर घेराव कर न्याय की गुहार लगाया। चेतावनी दिया कि दोषी गिरफ्तार न हुये तो समिति संघर्ष को बाध्य होगी। थाने पर न्याय की मांग के दौरान पीड़ित परिजनांें के साथ अमरजीत आर्य, महेन्द्र, राहुल, वीरेन्द्र भारती, अशोक, रमेश, अंकित कुमार, वीरेन्द्र निराला, धीरेन्द्र निराला,  के साथ अनेक लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग