संविधान बचाओ रैली से संविधान को बदलने का मंसूबा पूरा नहीं होने देगी कांग्रेस - अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव , संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में जय भीम, जय कांग्रेस,जय संविधान के नारों से गूंजा बस्ती ऑफिसर्स क्लब

 


 


संविधान को बदलने का मंसूबा पूरा नहीं होने देंगे कांग्रेसी-अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव

बस्ती ऑफिसर्स क्लब परिसर में प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी गण 

जय भीम , जय कांग्रेस ,जय संविधान के नारों से गूंजा मंच ,याद किए गए बाबा साहब

 प्रदेश के अन्य जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं में दिखा भारी जोश

खराब मौसम में भी भारी संख्या में  डटे रहे कार्यकर्ता बसंत चौधरी  ने लोगो का जताया आभार


28/04/2025

बस्ती । केन्द्र सरकार बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान को समाप्त कर देने का आये दिन षड़यंत्र कर रही है किन्तु कांग्रेस के सिपाही इसे सफल नहीं होने देेंगे। गांव- गांव जाकर लोगों को बाबा साहेब के उस संविधान की रक्षा करने के लिये जागरूक किया जायेगा जिससे हमें संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। यह विचार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने व्यक्त किया। वे सोमवार को बस्ती ऑफिसर्स क्लब  परिसर  में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में कानून का राज खतरे में हैं। आये दिन हिंसक घटनायेें घट रही है। पुलवामा के बाद पहलगाम की घटना से देशवासी स्तब्ध है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को पूर्ण समर्थन दिया है। केन्द्र की सरकार त्वरित कार्यवाही करे। कहा कि संविधान बचाओ की लड़ाई कांग्रेस की व्यक्तिगत नहीं है। यह उन हिन्दुस्तानियों की लडाई है जो संविधान की मूल आत्मा को बचाये रखना चाहते हैं जिससे बदलने के लिये भाजपा लालायित है। उसका यह मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति से प्रसन्न अजय राय ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का साहस बढाते हुये कहा कि इसी तरह गांव- गांव कांग्रेस के संदेश से लोगों को जोड़ने की जरूरत है।








प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुये आराधना मिश्रा, सांसद तनुज पुनिया राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल सत्यनारायण पटेल, केशव यादव जयकरन वर्मा, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, वीरेंद्र प्रताप पांडे, प्रमोद पाण्डेय, राम जियवान देवेंद्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, आलोक रंजन वर्मा के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लडाई लड़ी, देश को विकसित किया किन्तु केन्द्र की मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां बताने की जगह कांग्रेस को समाप्त करने की बात करती है। कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और देश में दो विचारधाराओं के बीच जो वैचारिक संघर्ष चल रहा है उसमें जन सहयोग से कांग्रेस जितेगी और संविधान की आत्मा पर चोट करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं होने पायेंगे। 




संविधान बचाओ रैली के संयोजक लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने कार्यक्रम में आये हजारों लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि खिलाफ मौसम के बावजूद जिस प्रकार से लोग उमड़े उससे स्पष्ट है कि प्रकृति कांग्रेस के साथ है। उत्तर प्रदेश में फिर से कांग्रेस लोगों के सहयोग से मजबूत वापसी करेगी। लोग जानने लगे हैं कि उनका भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित होगा।

 रैली कार्यक्रम में  आये समस्त कांग्रेसजनों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गँवाने वाले सभी दिवगंत आत्माओं को मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की

कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, देवी प्रसाद पाण्डेय, बाबूराम सिंह, अनिरूद्ध त्रिपाठी, डा. दीपेंद्र सिंह, महेन्द्र श्रीवास्तव, अमित सिंह, गिरजेश पाल, आदित्य त्रिपाठी, बृजेश आर्य, राजबहादुर निषाद, अवधेश सिंह, अनिल भारती, शेर मोहम्मद, लालजी पहलवान, मारूफ अली, शीला शर्मा, मंजू पाण्डेय, शेर मोहम्मद, प्रशांत पाण्डेय, सूर्यमणि चतुर्वेदी, गंगा मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, साधू शरन आर्य, राकेश त्रिपाठी, शिव विभूति मिश्रा, अलीम अख्तर, अतीउल्ला सिद्दीकी, भूमिधर गुप्ता, वाहिद अली सिद्दीकी, शिव नरायन पाण्डेय, सर्वेश शुक्ला, राकेश मणि त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह राजन, सद्दाम हुसेन, चन्द्रशेखर वर्मा के साथ ही देश प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता, पूर्वान्चल के अनेक हिस्सो से आये कांग्रेस नेताओें, स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग