हथियांव कला गांव में दबंगो ने गिरा दिया दीवाल, पिलर, अधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार



बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र की हथियॉव कला निवासिनी संगीता देवी पत्नी अरूण चौधरी उर्फ सौरभ वर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में संगीता देवी ने कहा है कि गांव के डीही आबादी में पूर्वजों के जमाने से पक्का मकान, घारी, चरन आदि बनवाकर उनका परिवार रहा रहा है। पक्का मकान जर्जर हो गया था, उसी स्थान पर पिलर बनाकर पक्का निर्माण 10 फीट ऊंची दीवाल 2023 में बनवाया गया था। गांव के ही हृदयराम, विद्याराम पुत्रगण लालमन, अभिषेक, अविनाश, व शिवम पुत्रगण विद्याराम के साथ ही उनके कई रिश्तेदारों ने 27 अप्रैल को आरसीसी पिलर को कटर मशीन से काटकर गिरा दिया। इसकी सूचना लालगंज थाने को दिया गया । मौके पर पुलिस पहुंची और हृदयराम, विद्याराम को लेकर कुछ कदम गयी और बाद में छोड़ दिया। उक्त लोग पुनः दीवाल और पिलर गिरवाने लगे।

पत्र में संगीता देवी ने कहा है कि उसका देवर अनुरूद्ध, कैली अस्पताल में भर्ती है, ससुर भगवानदास, और देवरानी ऊषा उनकी देखभाल में अस्पताल में ही है। इसी का विपक्षियों ने फायदा उठाया। लालगंज पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं किया। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध समुचित धाराआंें में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा कराने के साथ ही घर की भी सुरक्षा कराया जाय। दबंग लोग कोई भी घटना कर सकते हैं। पूरा परिवार इससे डरा सहमा है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग