डीएम से मिले अखबारों के प्रतिनिधि, बगैर भेदभाव विज्ञापन जारी कराने की मांग






अधिकारियों को गुमराह कर विज्ञापन प्राप्त कर रहे हैं कुछ अखबार, डीएम से मिले पत्रकार

गुमराह कर अखबार प्राप्त कर रहे विज्ञापन, डीएम से पहल की मांग


बस्ती, 04 अप्रैल। ग्राम पंचायतों के टेण्डर एवं निविदा प्रकाशन को लेकर अखबारों के प्रति बरती जा रही उदासीनता को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। समाचार पत्र एवं पत्रकार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष अरूणेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में डीएम से मिलने पहुंचे पत्रकारों ने बगैर किसी भेदभाव के डीएवीपी से मान्यता प्राप्त अखबारों को टेण्डर व निविदा प्रकाशन हेतु जारी करने की मांग किया।


दरअसल बस्ती जनपद में बीडीओ और सचिव को पूर्व में एक पत्र जारी कर उन्हे गुमराह किया जा रहा है। इस सूची के आधार पर ग्राम पंचायतों का टेंडर, निविदा का प्रकाशन सिर्फ 12 समाचार पत्रों में किया जा रहा है। वर्तमान में अखबारों की संख्या बढ़ गई है। जनपद में क्षेत्रीय समाचार पत्र भी आते हैं। जिनके यहाँ पर जिले से मान्यता प्राप्त संवाददाता और गैर मान्यता प्राप्त संवाददाता हैं। उन्हें बीडीओ और सचिव द्वारा टेण्डर, निविदा देने में हीलाहवाली की जाती है या यूं कहें नहीं दी जाती है। पत्रकारों ने डीएम से मांग किया कि इस पुराने पत्र को खारिज करायें ताकि इस पुराने पत्र को दिखा कर बीडीओ या सचिव को गुमराह न किया जा सके और निष्पक्ष ढंग से इन 12 समाचार पत्रों के अलावा जनपद और क्षेत्रीय समाचार पत्रों को भी टेन्डर/ निविदा प्रकाशित करने को मिल सके। 

उपस्थित लोगों कीबात सुनने के बाद डीएम ने तत्काल मुख्य विकास अधिकारी ,जिला सूचना अधिकारी को इस सम्बंध में कार्यवाही के लिए आदेशित किया है।

जिलाधिकारी से मिलने वालों में  मुख्य रूप से अमर सोनी, दिनेश कुमार पाण्डेय, बृजेश शुक्ला, लवकुश यादव, सन्तोष श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी श्रीवास्तव मौजूद रहे।





Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग