सेन्ट फ्रांसिस स्कूल में विधि विधान से पूजन कर नये सत्र का शुभारम्भ

 






सेन्ट फ्रांसिस स्कूल  में विधि विधान से पूजन कर  नये सत्र का शुभारम्भ


बस्ती। सेन्ट फ्रांसिस स्कूल शिवा कालोनी में विधि विधान से  नये सत्र का आरम्भ हुआ।  प्रबंध निदेशक सुष्मिता सानू, प्रधानाचार्य सोनिया थॉमस ने शिक्षकों के साथ छात्रांे की आरती उतारने के साथ तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

 प्रबंध निदेशक सुष्मिता सानू ने कहा कि अच्छी शिक्षा से जीवन बदलता है, छात्र संवेदनशील, करूणामयी, लक्ष्य के प्रति दृढ प्रतिज्ञ हो इस दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि सेन्ट फ्रांसिस स्कूल का नया भवन चननी में बनकर तैयार हो गया है। अगले  माह से यहां बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। प्ले से कक्षा 8 तक के छात्रों की सुविधा और आवश्यकता को देखकर भवन निर्माण कराया गया है जहां की दीवारोें से भी बच्चे सीखे।

प्रधानाचार्य सोनिया तोमस ने बताया कि छोटे बच्चों को   अध्ययन से जोड़ना चुनौतीपूर्ण होता है। इसका एक मनोविज्ञान है। जब नन्हें, मुन्ने छात्रों को लक्ष्य से जोड़ दिया जाता है तो वे स्वतः प्रेरणा से आगे बढते हैं। कहा कि शिक्षा के लिये साधना और संसाधन दोनों आवश्यक है। सेन्ट फ्रांसिस स्कूल में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है जिससे बच्चों का मन लगे। शिक्षिका ज्योति, शैल, सारिका, साक्षी, माही, कृतिका, अन्नू, सुभाषिनी, मिमांशा, जान्हवी, कर्ण प्रिया, अमीशा द्वारा छात्रों को मनोवैज्ञानिक ढंग से श्रेष्ठतम शिक्षा दी जा रही है। यही कारण है कि कुछ दिनों में छात्र स्वयं अभिभावकोें पर दबाव बनाते हैं कि उन्हें स्कूल जाना है। यह बड़ी उपलब्धि है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग