रामसूरत चौधरी के ऊपर पिकअप ब्लॉरो गाड़ी चढ़ा कर जान लेने वालों के खिलाफ जल्द कार्यवाही करने को मांग को लेकर सरदार सेना के बृजेश पटेल सहित दर्जनो कार्यकर्ता ने थाने पर जाकर उठाई आवाज
हर्रैया थाने के अंतर्गत ग्राम - परसौड़ा निवासी श्री रामसूरत चौधरी जी की दिनांक 2 अप्रैल को लगभग 3:00 बजे पिकअप चढ़ा करके उनकी हत्या कर दी गई ,इसके पूर्व में भी 2023 में श्री राम सूरत चौधरी जी के द्वारा थाने पर न्याय की गुहार लगाई गई थी ,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी, उस समय भी अपराधियों को पकड़ा गया था ,लेकिन छोड़ दिया गया था ,
लोगो का कहना है कि पूर्व में रहे थाने के अधिकारियों के लापरवाही के कारण कल उनकी हत्या हो गई,आज सरदार सेना के लोगों के साथ हर्रैया थाने पर पहुंचकर के थाने पर तैनात इंस्पेक्टर से मिलकर के निष्पक्ष जांच करने एवं अपराधियों को जेल भेजना की मांग की गई, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल, जिलाध्यक्ष चौधरी विनय पटेल के साथ सरदार सेना के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे


Comments