होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर डॉक्टर वी.के. वर्मा ने हॉस्पिटल स्टॉफ संग माल्यार्पण कर नमन किया
पटेल एस. एम. एच. हास्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कालेज गोटवा में होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनीमैन के जन्मदिवस पर हॉस्पिटल परिवार के साथ डा. सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन कर आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती/नोडल अधिकारी मेनस्ट्रीमिंग ऑफ आयुष/अध्यक्ष-रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी बस्ती के पदाधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे
आज डा.वी.के.वर्मा ने डॉ.सैमुअल हैनीमैन के याद में एक कविता को प्रकाशित किया
होमियोपैथी के निर्माता डॉ० क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस पर हृदयोद्गार
प्रमुदित धरा हुई रसवन्ती।
हैनिमैन की आज जयन्ती।
डॉ० हैनिमैन जी सचमुच।
त्याग दया के थे प्रतिमूर्ति।
अद्भुत उर्जा उनके भीतर।
थी कितनी उनमें स्फूर्ति।
होमियोपैथी औषधियों के।
हैनिमैन जी जनक कहाये।
अपनी कर्मठता से जग को
यह सस्ता उपचार बताए।
होमियोपैथी औषधि के थे।
डा0 हैनिमैन निर्माता।
उनके ऊपर अब भी करती।
गर्व हमारी भारत माता।
आओ डा0 हैनिमैन का।
जन्म दिवस हम लोग मनाये।
उनके श्री चरणों में वर्मा।
श्रद्धा रूपी सुमन चढ़ाए।
डा.वी.के.वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती/नोडल अधिकारी मेन स्ट्रीमिंग ऑफ आयुष/अध्यक्ष-रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी बस्ती, उ. प्र.

Comments