होम्योपैथी चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. सैमुअल एफ.हेनीमैन जयंती के अवसर पर मरवटिया सी.एच.सी. पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
होम्योपैथी चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. सैमुअल एफ.हेनीमैन जयंती के अवसर पर मरवटिया सी.एच.सी. पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
10 अप्रैल के दिन विश्व भर में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को दुनिया के सामने जर्मन वैज्ञानिक डॉ. सैमुअल एफ. हैनीमैन ने वर्ष 1793-96 के दौरान पेश किया था। इस वर्ष होम्योपैथी की द्विशताब्दी मनाई जा रही है। 10 अप्रैल को डॉ. हैनीमैन की जयंती है जिसे विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन के अवसर पर बस्ती जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ आज के दिन बेमौसम बारिश में भी लगभग 35 लोगों ने चिकित्सा परामर्श एवं होम्योपैथिक दवाएं प्राप्त किया डॉक्टर का कहना है कि बस्ती सदर अस्पताल स्थित होम्योपैथिक हेड ऑफिस से निर्देश मिलने पर डॉ. सैमुअल एफ. हैनीमैन जयंती के उपलक्ष्य एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है
इस अवसर पर होम्योपैथिक विभाग के डॉ विनोद मिश्रा , रामशंकर यादव फार्मासिस्ट, कर्मचारी ऊषा देवी , वार्ड ब्याय रामशब्द आदि लोग मौजूद रहे


Comments