सामाजिक सरोकारोें से जुड़ेगा होटल क्लार्क इन - क्वांटम ग्रुप के मालिक राकेश श्रीवास्तव उद्घाटन अवसर पर कहा आज पिता का सपना पूरा हुआ, मां ने किया गृहजनपद बस्ती में भव्य होटल का उद्घाटन

 



सामाजिक सरोकारोें से जुड़ेगा होटल क्लार्क इन - प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव


पिता का सपना पूरा हुआ, मां ने किया उद्घाटन

बस्ती। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस फौव्वारे के निकट अत्याधुनिक सुविधाओं से समृद्ध होटल क्लार्कइन का उद्घाटन उद्योगपति डा. राकेश श्रीवास्तव, ई. आशीष श्रीवास्तव की वयोवृद्ध माता श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव ने किया। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह होटल उनके पिता स्वर्गीय रमेश चन्द्र श्रीवास्तव का सपना था, इसे पूरा करने में वक्त लगा। इस होटल का निर्माण केवल धन कमाने के उद्देश्य से नहीं किया गया है। पूरा प्रयास होगा कि बेहतर सुविधा के साथ ही होटल क्लार्क इन अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बने। यहां अत्यन्त अल्प धनराशि का योगदान कर सभागार में संगोष्ठी, वैचारिक विमर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की सुविधा बेसिक खर्च में सुलभ कराए जाने की पूरी गुंजाइश होगी । इससे बस्ती शहर बौद्धिक रूप से समृद्ध होगा। 

फोटो उद्योगपति डा. राकेश श्रीवास्तव दाएं, ई. आशीष श्रीवास्तव बाएं ओर 
पत्रकारों से विस्तार से बातचीत में उद्योगपति डा. राकेश श्रीवास्तव, ई. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि क्वांटम ग्रुप द्वारा अपने देश  भारत सहित देश विदेश में होटल कारोबार के साथ ही आई.टी. के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है और सक्रीय रूप से कन्सलटेन्सी सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे नई पीढी तकनीक के नये स्वरों को समझे और अपना इच्छाओें का आकाश छू सके। कहा कि जनपद बस्ती, अब सिद्धार्थनगर उनकी जन्म भूमि है और वे अपनी माटी, संस्कृति से जुडा रहना चाहते हैं। कहा कि इस मिट्टी और पूर्वजों के आशीर्वाद का फल है कि क्वांटम ग्रुप उपलब्धियों के साथ ही मानव सरोकारों के सृजन से जुड़ा हुआ है। परस्पर समन्वय, ज्ञान का आदान प्रदान, करूणा, प्रेम, मैत्री हमारी पूंजी है। होटल क्लार्कइन में इसकी झलक सदैव दिखायी पड़ेगी। यह हमारे परिजनों के इच्छा से जुड़ी भव्य इमारत नहीं वरन विचारों का भवन है।

उदघाटन अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री संजय निषाद, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ,राजेन्द्र नाथ तिवारी , जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डॉ० नवीन श्रीवास्तव,दिनेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, सिद्दार्थ श्रीवास्तव, एहतेशाम ,राहुल श्रीवास्तव,अविनाश सिंह, भक्ति नारायण, अनमोल रतन पाण्डेय, रिंकू श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, डा. अनिल श्रीवास्तव, डा. नवीन श्रीवास्तव,अभिषेक, मो०दानिश के साथ ही पूर्वान्चल के राजनीतिक,सामाजिक सरोकारोें से जुड़े लोग, उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए प्रेस क्लब को उपहार स्वरूप  7 एसी प्रदान किया 

पत्रकार वार्ता करने के उपरांत स्वेच्छा से उपहार में प्रेस क्लब को भेट किया 7 विंडो ए सी  कहा प्रेस क्लब में समाज के लिए आए दिन लोग कार्यक्रम करते है ऐसी जगह ac प्रदान कर पिता की आत्मा को पुण्यवित करने की कोशिश कर रहा हूं लोग मेरे पिता जी  लम्बे अरसे तक याद रखेंगे 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग