डॉक्टर अम्बेडकर, भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति संसारपुर के अगुआई में 14 अप्रैल को अंबेडकर पार्क संसारपुर में मनाई गई बाबा साहब की जयंती
अंबेडकर पार्क संसारपुर में कार्यक्रम स्थल की छवि
बस्ती ,14 अप्रैल 2025
बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुबखरा के संसारपुर गांव के अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब और तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब की जयन्ती के उपलक्ष्य में डा. अम्बेडकर, भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति द्वारा अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थापक जितेन्द्र कुमार व मुख्य अतिथि बाबूराम गौतम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बाबा साहब को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , समिति की संरक्षिका श्रीमती शांति देवी और कोषाध्यक्ष हितलाल ने बाबा साहब और तथागत की प्रतिमा का पूजन वंदन कर नमन कर लोगो को एक रहने का संदेश दिया
जयंती कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि बाबूराम गौतम ने कहा कि बाबा साहब समाज के दलित, वंचित, उपेक्षित वर्ग की मजबूत आवाज थे। शिक्षित बनो, संघर्ष करो का नारा देकर उन्होने वंचित समाज को उनका अधिकार दिलाया। समिति द्वारा वंचितों के उत्थान निरंतर प्रयास जारी है
डॉक्टर अंबेडकर भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति के अध्यक्ष / संस्थापक जितेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में आए लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि तथागत बुद्ध और बाबा साहब ने समाज निर्माण के लिये जो योगदान दिया उन्हें सदैव याद किया जायेगा। दलितोें, वंचितों का उत्पीड़न रोकने, नयी पीढी को शिक्षित करने की दिशा में समिति निरन्तर प्रयत्नशील है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामदीन, हितलाल, शान्ती देवी, सौरभ गौतम, हर्षित ,अथर्व ,अनुज, बुद्धिराम, शकुन्तला देवी, कृष्णावती देवी, पवन, किशन कुमार, अन्नूदेवी, राम कुमार, रितिक कुमार, दुर्गादास चंदन, अरूण, अजय, हृदयराम, लालमन, विनोद कुमार, रामचरित्र के साथ ही गांव के सैकड़ों लोग शामिल रहे।


Comments