सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर रामबाग ने लहराया परचम

 बस्ती के सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के बच्चों ने लहराया सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम

 10वीं बोर्ड परीक्षा में आदित्य कसौधन ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया।



 12वीं बोर्ड परीक्षा में सिमरन सिंह 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ बनी टॉपर, पुष्कर त्रिपाठी 94.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर



बस्ती सी0बी0एस0ई0 के 10वीं कक्षा एवं 12वीं के बोर्ड परिणाम आज घोषित हुए, जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के भैया आदित्य कसौधन ने हाईस्कूल में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया तथा अमन 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। लकी पांडेय तथा शुभी दुबे 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।



उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने बताया कि इस वर्ष 10 वीं की सी0बी0एस0ई0 परीक्षा में 476 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 46 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 100 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है, जिसमें रणविजय पांडेय 96.0 प्रतिशत, अंश गुप्ता, सार्थक द्विवेदी, साक्षी यादव, आयुष प्रजापति, दक्ष्याणी पांडेय और हर्ष पांडेय 95.60 अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार मयंक शुक्ला, सुयश शुक्ला ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। श्रेया पांडेय, अंशुमान सिंह, मीनाक्षी तिवारी को 94 प्रतिशत अंक मिले।


इसी प्रकार सी0बी0एस0ई0 के 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम भी आज घोषित हुए, जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती की बहन सिमरन सिंह ने 96.20 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय टॉप किया, जबकि पुष्कर त्रिपाठी 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। नेहा ने 93 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।

ज्ञात हो कि इस वर्ष 12 वीं की सी.बी.एस.ई. परीक्षा में कुल 391 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 8 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। संजना अग्रहरि 91.60 प्रतिशत, आँचल मिश्रा 91.00 प्रतिशत, सौम्या दूबे 90.80 प्रतिशत, शाश्वत पाण्डेय और विनायक चौरसिया ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 107 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है।


छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष मा0 गोपाल गाडिया , प्रबन्धक डॉ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी, समिति के अन्य सदस्य, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह सहित सभी आचार्यों ने छात्र - छात्राओं को बधाई दी है, और सभी के  उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग