आपरेशन सिन्दूर से खुशी की लहरः बस्ती में विश्व हिन्दू महासंघ ने बाटी मिठाई

 



आपरेशन सिन्दूर से खुशी की लहरः बस्ती में  विश्व हिन्दू महासंघ ने बाटी मिठाई

भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिन्दूर के द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अ्डडो को तबाह कर दिये जाने से खुशी की लहर  

बस्ती। पाकिस्तान पर किये गये आपरेशन सिन्दूर को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने जिला अस्पताल चौराहे पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया। अखिलेश सिंह ने कहा कि देश ने पहलगाम में हुये आतंकी हमले का बदला ले लिया है। यदि आरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने कोई हरकत किया तो उसे इससे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देने का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रतापसिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद को कड़ी चुनौती देकर पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है।

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह, मनोज सिंह, सौरभ तिवारी, किशु गुप्ता, अमर सिंह, राजेश सिंह, हरीश सिंह, अमित सिंह, राकेश सिंह, विपिन सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, उपेन्द्र सिंह, जय सिंह, जमुना प्रसाद के साथ और लोग काफी संख्या में  मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग