भट्ट ब्राह्मण सेवा संस्था-उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद बस्ती के किठिउरी (मुंडेरवा) में स्वजन सम्मेलन संपन्न

 




दिनांक 25 मई 2025, दिन रविवार को भट्ट ब्राह्मण सेवा संस्था-उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद बस्ती के किठिउरी (मुंडेरवा) में स्वजन सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, संरक्षक महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट तथा अन्य उपस्थित लोगों के द्वारा किया गया। 

इसके पश्चात स्वागत व अभिनंदन का औपचारिक क्रियान्वयन सभी पदाधिकारी व उपस्थित अतिथियों के माल्यार्पण के रूप में किया गया कार्यक्रम को रामविलास शर्मा ने अपने स्वागत गीत से भाव बिह्वल कर दिया। उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातीय लोगों ने अपना परिचय दिया व एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। संस्था के प्रदेश महासचिव सदानंद शर्मा ने भट्ट जाति के इतिहास व उत्पत्ति पर विस्तृत रूप में प्रकाश डालते हुए संस्था के उद्देश्य व कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। सभा को संस्था के उपाध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट एडवोकेट, कुमार शैल सत्यार्थी, सुनील भट्ट आदि ने संबोधित किया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष डॉ दिनेश पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी स्वजातीय साथियों को निज के उन्नयन करने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। आज हम अपने पुरोधाओं आर्यभट्ट, बाणभट्ट, बिलाल भट्ट, गागा भट्ट, चंद्रवरदाई, बीरबल, रानी लक्ष्मी बाई को इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने कम संसाधनों के बीच रहकर अपनी प्रतिभा और साहस का लोहा बनवाया। उन्होंने समय की धारा की विपरीत चलकर अपनी उपलब्धि से पूरे विश्व में अपने नाम व अपने जाति, समाज का परचम लहराया। आज हमें आवश्यकता है स्वयं को मजबूती प्रदान करने की। 

संस्था की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था ने अत्यंत अल्प समय में अपने समाज के बहुत सारे लोगों को जोड़ने व संगठित करने का कार्य किया है। यदि इसी प्रकार संस्था को सभी का सहयोग व समर्थन प्राप्त होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब संस्था पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं वरन् पूरे भारतवर्ष में अपने सजातीय बंधुओं को जोड़ने में अवश्य सफल होगी। कार्यक्रम में महेश चंद्र शर्मा, अर्पित भट्ट, चंद्र मोहन भट्ट, देवेंद्र भट्ट, दिनेश कुमार भट्ट, रामबहाल शर्मा, अरविंद शर्मा, ईश्वर चंद्र भट्ट, रामविलास शर्मा, शक्ति भट्ट, संतोष भट्ट, सुरेंद्रनाथ भट्ट, सत्यजीत शर्मा, राजीव भट्ट, अजय कुमार शर्मा, विद्याधर शर्मा, रामप्रीत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शैलेश भट्ट, रामकुमार भट्ट, परमात्मा प्रसाद भट्ट, रवि प्रकाश भट्ट, अनुभव भट्ट, सौरभ भट्ट, रोहित भट्ट, देश दीपक भट्ट, अखिलेश शर्मा, पंडित नारायण देव भट्ट, संजय भट्ट, मनोज कुमार, राम भट्ट, धीरेंद्र भट्ट, डॉ. आशुतोष भट्ट, गोकरननाथ भट्ट, कालीदीन भट्ट, नीरज शर्मा, सच्चिदानंद भट्ट आदि स्वजातीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम भट्ट तथा संचालन प्रदेश महासचिव सदानंद शर्मा ने किया

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग