बस्ती पहुंचे अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव रामनयन पटेल का फूल मालाओं के साथ स्वागत

 



बस्ती । शनिवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव रामनयन पटेल का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल के संयोजन में कप्तानगंज, बड़ेबन चौराहा के साथ ही अनेक चौराहों पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुये रामनयन पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिये उनका प्रयास लगातार जारी है। कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक आर्थिक लक्ष्य पूरे होंगे।



कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव संजय सिंह ‘पगार’, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच सुखराम पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल, राकेश वर्मा, जिला महासचिव शिवकुमार चौधरी आदि ने कहा कि निश्चित रूप से रामनयन पटेल राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अपना दल एस को नई ऊंचाई देंगे। वे जमीनी धरातल से जुड़े नेता है और उनसे गरीब, कमजोर, कमेरा वर्ग को बहुत उम्मीदें है। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने जयन्ती अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन करते हुये रमेश चन्द्र गिरी ने पार्टी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य राम प्रकट पटेल, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच इन्द्रजीत प्रजापति, राजकुमार पटेल, निसार अहमद, रामपाल पटेल, प्रदीप पटेल ‘राना’, विजय कुमार पटेल, रामचन्द्र पटेल, गंगेश्वर पटेल, वेद प्रकाश चौधरी, राकेश पटेल, ई. यतेन्द्र चौधरी, रमेश भारती, मनोज पटेल, वंदना चौधरी, वविता गौतम, रामधनी चौधरी, सर्वेश चौधरी, दुर्गेश, लालचंद, अनिरूद्ध चौधरी, रामजीत पटेल, दीपक चौधरी, हेमन्त चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, रंजीत चौधरी, सूरज चौधरी, डा. मनोज श्रीवास्तव, अभिषेक चौधरी, गीता कुशवाहा, के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग