श्रीमती शांति सिंह इण्टर कालेज महरीपुर में सम्मानित हुईं मेधावी छात्रायें

 


बोर्ड परीक्षा में अच्छा अंक लाने वाली छात्राओं को मिला सम्मान

 छात्राओं ने मेहनत और लगन के दम पर छात्राओं ने फहराया परचम


बस्ती 

 जनपद बस्ती के ग्राम महरीपुर स्थित श्रीमती शांति सिंह इण्टर कालेज महरीपुर में हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा में अच्छा अंक लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को कालेज प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। 

   रामप्रकाश सिंह प्रबंधक श्रीमती शांति सिंह इंटर कालेज

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामप्रकाश सिंह ने कहा छात्र छात्राओं की मेहनत, लगन और अध्यापकों की निष्ठा का नतीजा है कि कालेज के छात्र छात्राओं ने जनपद में अपनी सफलता का परचम फहराया। आगे आने वाले दिनो में कालेज के बच्चे सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित।

बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से 12 वीं में रियाशी चौधरी को 89 प्रतिशत, खुशबू को 88 प्रतिशत, अर्चना को 86 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में जया गुप्ता को 90 प्रतिशत, शुम्बुल को 88 प्रतिशत, कृष्णा सैनी को 85 प्रतिशत अंक मिले हैं। कालेज के अध्यापक अध्यापिकाओं ने सभी को हार्दिक बधाइयां व शुभकामनायें दिया है। इस अवसर पर सरिता मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, आशुतोष उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, दुर्गेश गुप्ता, निशा शर्मा, दिव्या चौधरी, दिक्षा सिंह तथा छात्राओं में गरिमा सिंह, अंकिता सिंह, सप्रिया, रोशनी, प्रियंका, लक्ष्मी, प्रिया, रिया, पिंका, फरहान, आयुष, प्रमोद आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग