दलित महिला को घर से खदेड़ने की धमकीःआजाद समाज पार्टी के साथ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन, न्याय की मांग

 




दलित महिला को घर से निकालने की धमकीःभीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, न्याय की मांग



बस्ती । मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मण्डल सह संयोजक अजय आजाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बायपोखर में अनुसूचित जाति की महिला कुसुम देवी पत्नी दिनेश कुमार के छप्पर के घर को दबंगों से बचाया जाय। 20 मई को कुसुम के बेटी का विवाह है। वह परेशान है कि दबंगो ने यदि झोपड़ी गिरा दिया तो उसका क्या होगा।

डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बायपोखर में अनुसूचित जाति की महिला कुसुम देवी पत्नी दिनेश कुमार के छप्पर के घर को गांव के ही धु्रव कुमार पुत्र राम सरन, रवीन्द्र कुमार, हेमन्त कुमार, सुनीता, नीतू आदि अपने मकान में एक नया दरवाजा खोलकर पुराना रास्ता जो चिन्ताहरण के घर को जाता है रास्ता समेत उसके घर को कब्जा करने की नीयत से गत 16 अप्रैल को घर में चढ आये और जाति सूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे और उसके पति को मारा पीटा। धमकी दिया कि घर छोड़कर भाग जाओ वरना घर में आग लगा देंगे। कुसुम देवी को आशंका है कि उक्त लोग कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। उसने अपने परिवार और झोपड़ी के रक्षा की गुहार लगाया है।

ज्ञापन देने के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान ने चेतावनी दिया कि यदि न्याय न मिला तो संगठन संघर्ष को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालोें में भीम आर्मी के कमलेश सचान  असपा के नासिर अली खान, शैलेन्द्र राना, विशाल, बुद्धि प्रकाश एडवोकेट, रितेश कुमार, श्याम सुन्दर उर्फ पप्पू आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग