एआरटीओ बस्ती ने फुटहिया चौकी पर कमर्शियल रूप से सरिया का ढुलाई करने वाले दो ट्रैक्टर ट्राली पर किया सीज,आरटीओ बस्ती ने दिए निर्देश प्राइवेट वाहन का उपयोग कॉमर्शियल उपयोग हेतु न करें अन्यथा पकड़े जाने कार्यवाही की जाएगी

 



एआरटीओ बस्ती ने फुटहिया चौकी पर कमर्शियल रूप से सरिया का ढुलाई करने वाले दो ट्रैक्टर ट्राली पर किया सीज 

आरटीओ बस्ती ने दिए निर्देश प्राइवेट वाहन का उपयोग कॉमर्शियल उपयोग हेतु न करें अन्यथा पकड़े  जाने  कार्यवाही की जाएगी 

बस्ती !मंगलवार को अवैध वाहनों से कॉमर्शियल कार्य के उपयोग के रहे वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बस्ती के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह ने सरिया लदे दो ट्रैक्टरों को किया सीज पूछे जाने पर बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग कृषि कार्य के लिए होता है  कमर्शियल वाहन के रूप में नही किया जा सकता ,दोनों  ट्रैक्टर ट्राली पर लदा सरिया मार्ग दुर्घटना का कारण बन सकते थे




 प्राइवेट वाहन द्वारा व्यवसायिक कार्यों का उपयोग किये जाने वाले वाहनों के विरूद्ध दिनांक 06.05.2025 को जनपद में सघन अभियान के अन्तर्गत गोरखपुर से बस्ती की ओर आ रही सरिया से लदी दो ट्रैक्टर  जो अंकुर उद्योग लि0, गीडा सहजनवॉ, गोरखपुर से सरिया लेकर बस्ती जा रही थी, को मार्ग चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर शासकीय राजस्व की क्षति एवं आम जनमानस के जान-माल के खतरे को देखते हुए चौकी फुटहिया, थाना नगर मे निरूद्ध कर दिया गया है जिस पर प्रथम दृष्टया लगभग 70000/- रू0 प्रति वाहन का जुर्माना आरोपित किया गया।  

 आवश्यक निर्देश

उक्त अभियान के दृष्टिगत जनपद के सभी प्राइवेट वाहन स्वामियों से अपील की गयी है कि किसी भी प्राइवेट वाहन का उपयोग व्यवसायिक कार्य हेतु कदापि न करें अन्यथा प्राइवेट वाहन का कामर्शियल उपयोग करते हुए पाये जाने पर नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।  

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बस्ती



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग